रेलवे द्वारा होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाड़ी संख्या 06543, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.03.26 से 25.03.26 तक (03 ट्रिप) यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को 07.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06.45 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान कर 15.00 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।"

बीकानेर-यशवंतपुर वापसी सेवा का विवरण

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06544, बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.03.26 से 28.03.26 तक (03 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को 01.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 08.40 बजे आगमन व 08.50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 04.00 बजे यशवंतपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तुमकूर, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, किर्लोस्करवाडी, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ व श्रीडूंगरगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोच संरचना और यात्रियों के लिए सुविधा

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 23 डिब्बे होगे। होली के अवसर पर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण राहत प्रदान करने वाली सेवा साबित होगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story