यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन और समय में संशोधन
होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यशवंतपुर और बीकानेर के बीच विशेष ट्रेन चलाने और चुनिंदा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा आगामी होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। विशेष रूप से इसके मार्ग के कुछ स्टेशनों तथा अतिरिक्त ठहराव व संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।
यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का विस्तृत विवरण
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 06543, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.03.26 से 25.03.26 तक (03 ट्रिप) यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को 07.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06.45 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान कर 15.00 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।" रेलवे द्वारा होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
बीकानेर-यशवंतपुर वापसी सेवा और संशोधित समय सारणी
इसी प्रकार "गाडी संख्या 06544, बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेषल रेलसेवा दिनांक 14.03.26 से 28.03.26 तक (03 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को 01.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 08.40 बजे आगमन व 08.50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 04.00 बजे यशवंतपुर पहुॅचेगी।" इसके मार्ग के कुछ स्टेशनों तथा अतिरिक्त ठहराव व संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पूर्व संशोधित समय सारणी की जांच अवश्य कर लें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
