पश्चिम रेलवे पर जलभराव से रेल संचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित
पश्चिम रेलवे पर जलभराव के कारण अमलसाड और बिलीमोरा स्टेशनों के बीच ट्रेन संचालन प्रभावित हो गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशड्यूल की गई हैं। प्रभावित ट्रेनों और तिथियों की पूरी जानकारी पढ़ें।

तस्वीर में लाल रंग की यात्री ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी दिखाई दे रही है, जबकि दाईं ओर प्लेटफॉर्म पर यात्री मौजूद हैं।
पश्चिम रेलवे पर जलभराव के कारण अमलसाड और बिलीमोरा स्टेशनों के बीच ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंड किए जाने से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, इस स्थिति के चलते कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा रीशड्यूल किया गया है।
जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 22965, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22966, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09002, भिवानी-मुम्बई सेट्रल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.07.2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 28.07.2026 को रद्द रहेगी तथा गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.07.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द की गई रेल सेवाओं में गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09006, भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो दिनांक 23.07.2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी, वह रतलाम तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रतलाम-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09002, भिवानी-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा, जो दिनांक 22.07.2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी, वह दाहोद तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा दाहोद-मुम्बई सेट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12998, बाड़मेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो दिनांक 23.07.2026 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, वह सूरत तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सूरत-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 21901, बान्द्रा टर्मिनस-बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर सूरत से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-सूरत के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाओं के तहत गाड़ी संख्या 20991, अजमेर-दौंड रेलसेवा, जो दिनांक 23.07.2026 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह सूरत-पालधी-मनमाड होकर संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 20992, दौंड-अजमेर रेलसेवा, जो दिनांक 27.07.2026 को दौंड से प्रस्थान करेगी, वह दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर संचालित होगी।
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 12955, मुम्बई सेट्रल-जयपुर रेलसेवा, दिनांक 24.07.2026 को मुम्बई सेट्रल से अपने निर्धारित समय शाम 19.05 बजे के स्थान पर 5 घंटे 25 मिनट की देरी से दिनांक 25.07.2026 को रात्रि 00.30 बजे प्रस्थान करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम रेलवे पर जलभराव के कारण अमलसाड और बिलीमोरा स्टेशनों के बीच ट्रेन संचालन प्रभावित होने से यह व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, जिसके चलते संबंधित तिथियों में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनानी होगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
