पश्चिम रेलवे: वडोदरा मंडल ने सितंबर 2026 का यात्री राजस्व लक्ष्य हासिल किया
प्रभावी टिकट जांच और बेहतर सुविधाओं के बल पर वडोदरा मंडल ने निर्धारित लक्ष्य से 2.52 करोड़ रुपये अधिक राजस्व जुटाया।

वडोदरा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर परिसर में कतार में खड़े यात्री।
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल ने यात्री राजस्व अर्जन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सितंबर 2026 का निर्धारित मासिक यात्री राजस्व लक्ष्य माह की समाप्ति से 4 दिन पहले ही प्राप्त कर लिया। मंडल ने 26 सितंबर 2026 तक कुल ₹67.40 करोड़ का यात्री राजस्व अर्जित किया है, जबकि सितंबर माह के लिए निर्धारित लक्ष्य ₹64.88 करोड़ था।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भडके के नेतृत्व में हासिल इस उपलब्धि के तहत वडोदरा मंडल ने निर्धारित लक्ष्य से ₹2.52 करोड़ अर्थात 3.88% अधिक यात्री राजस्व अर्जित किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राजेश मथुरिया ने वाणिज्य विभाग की इस उपलब्धि के बारे में बताया कि मंडल ने यात्री राजस्व अर्जन के क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य से ₹2.52 करोड़ अर्थात 3.88% अधिक राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार, प्रभावी टिकट जांच, राजस्व अर्जन के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों तथा रेल यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे सतत कार्यों को दर्शाती है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भडके के कुशल नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राजेश मथुरिया के मार्गदर्शन में वडोदरा मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा यात्री सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने, टिकट रहित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा यात्री राजस्व में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।
वडोदरा मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर रेल सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ राजस्व अर्जन के निर्धारित लक्ष्यों से आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Naresh Ameta (Mumbai)
नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।
