पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में 26 नवम्बर 2026 को 77वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रतापनगर स्थित मंडल कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक नीरज धमीजा ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया।

संविधान दिवस का आयोजन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने की ऐतिहासिक स्मृति में किया जाता है। इसी क्रम में वडोदरा मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक नीरज धमीजा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंडल में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और प्रत्येक नागरिक के मौलिक कर्तव्यों के महत्व को रेखांकित किया गया। ये मूल्य एक सशक्त, समावेशी एवं प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story