पश्चिम रेलवे ने त्योहारों से पहले चलाई स्पेशल ट्रेन, छह ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
त्योहारों में अतिरिक्त भीड़ के बीच पश्चिम रेलवे ने उधना-नंदुरबार स्पेशल ट्रेन शुरू की और छह ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं।

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उधना–हसनपुर रोड–नंदुरबार के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने और तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09041/09042 उधना–हसनपुर रोड–नंदुरबार साप्ताहिक स्पेशल के कुल 18 फेरे संचालित किए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 09041 उधना–हसनपुर रोड स्पेशल प्रत्येक शनिवार को उधना से 23:30 बजे रवाना होगी और सोमवार को 14:15 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन 03 अक्टूबर, 2026 से 28 नवम्बर, 2026 तक चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09042 हसनपुर रोड–नंदुरबार स्पेशल प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड से 15:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:30 बजे नंदुरबार पहुंचेगी। यह ट्रेन 05 अक्टूबर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन संख्या 09041/09042 क्रमशः 10.10.2026 और 12.10.2026 तक आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी। इसके बाद के फेरे पूर्णतः अनारक्षित रूप में संचालित होंगे।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन धरणगाँव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और रुसेरा घाट स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 09041 को चलथान, बारडोली और नंदुरबार स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।
इसके साथ ही पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 09047 उधना–झंझारपुर स्पेशल के फेरों को 29 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी। 04 अक्टूबर, 2026 और 11 अक्टूबर, 2026 को यह आरक्षित ट्रेन के रूप में तथा 18 अक्टूबर, 2026 से 29 नवम्बर, 2026 तक अनारक्षित ट्रेन के रूप में संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 09048 झंझारपुर–उधना स्पेशल के फेरे 30 नवम्बर, 2026 तक बढ़ाए गए हैं और यह प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन 05 अक्टूबर, 2026 और 12 अक्टूबर, 2026 को आरक्षित ट्रेन के रूप में तथा 19 अक्टूबर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक अनारक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी।
ट्रेन संख्या 09045 उधना–मधुबनी स्पेशल के फेरों को भी 29 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी। 04 अक्टूबर, 2026 और 11 अक्टूबर, 2026 को इसके फेरे आरक्षित ट्रेन के रूप में तथा 18 अक्टूबर, 2026 से 29 नवम्बर, 2026 तक अनारक्षित ट्रेन के रूप में होंगे।
ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी–उधना स्पेशल के फेरे 30 नवम्बर, 2026 तक बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी। 05 अक्टूबर, 2026 और 12 अक्टूबर, 2026 को यह आरक्षित ट्रेन के रूप में तथा 19 अक्टूबर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 तक अनारक्षित ट्रेन के रूप में संचालित होगी।
इसी क्रम में ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी स्पेशल के फेरों को 27 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। 02 अक्टूबर, 2026 से 14 अक्टूबर, 2026 तक इसके फेरे आरक्षित ट्रेन के रूप में तथा 16 अक्टूबर, 2026 से 27 नवम्बर, 2026 तक अनारक्षित ट्रेन के रूप में होंगे।
ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना स्पेशल के फेरे 29 नवम्बर, 2026 तक बढ़ाए गए हैं और यह प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन 04 अक्टूबर, 2026 से 16 अक्टूबर, 2026 तक आरक्षित ट्रेन के रूप में तथा 18 अक्टूबर, 2026 से 29 नवम्बर, 2026 तक अनारक्षित ट्रेन के रूप में संचालित होगी।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09041, 09047, 09045 और 09151 के आरक्षित फेरों की बुकिंग 24.09.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्त सभी ट्रेनें विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
