पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में सामाख्याली, वोंध एवं भचाऊ स्टेशनों के बीच चौहरिकरण (Quadrupling) एवं ऑटोमेटिक सिग्नलिंग परियोजना के कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

गाड़ी संख्या 22483 भगत की कोठी–गांधीधाम एक्सप्रेस 28 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक भीलड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा भीलड़ी–गांधीधाम के बीच निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22484 गांधीधाम–भगत की कोठी एक्सप्रेस 29 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक भीलड़ी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारंभ) होगी तथा गांधीधाम–भीलड़ी के बीच निरस्त रहेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 19404 दिल्ली–भुज एक्सप्रेस 24 जुलाई 2026 से 02 अगस्त 2026 तक भीलड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा भीलड़ी–भुज के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19403 भुज–दिल्ली एक्सप्रेस 26 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक भीलड़ी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारंभ) होगी तथा भुज–भीलड़ी के बीच निरस्त रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला–भुज एक्सप्रेस 29 जुलाई 2026 और 01 अगस्त 2026 को भीलड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा भीलड़ी–भुज के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20983 भुज–दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 31 जुलाई 2026 और 04 अगस्त 2026 को भीलड़ी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारंभ) होगी तथा भुज–भीलड़ी के बीच निरस्त रहेगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले वे ट्रेनों के समय, ठहराव तथा अन्य अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन अवश्य करें। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान लागू यह अस्थायी व्यवस्था संबंधित अवधि तक प्रभावी रहेगी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story