पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद मंडल से चलने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। विस्तारित फेरों के तहत अहमदाबाद–मंगलुरु, गांधीधाम–भागलपुर और साबरमती–हरिद्वार स्पेशल ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों तक जारी रहेगा।

ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद–मंगलुरु स्पेशल के फेरे 04 सितम्बर से 27 नवम्बर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09423 मंगलुरु–अहमदाबाद स्पेशल के फेरे 05 सितम्बर से 28 नवम्बर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल के फेरे 04 सितम्बर से 27 नवम्बर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल के फेरे 07 सितम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

तीसरी जोड़ी में ट्रेन संख्या 09425 साबरमती–हरिद्वार स्पेशल के फेरे 19 अक्टूबर से 23 नवम्बर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार–साबरमती स्पेशल के फेरे 20 अक्टूबर से 24 नवम्बर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं। 19 अक्टूबर 2026 को यह ट्रेन अमृत भारत रैक के स्थान पर ICF रैक से संचालित होगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09424, 09451 एवं 09425 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 01.09.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विस्तारित फेरों से संबंधित यह व्यवस्था यात्रियों को निर्धारित अवधि में इन स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story