अहमदाबाद: पश्चिम रेलवे 15 जून को आयोजित करेगा पेंशन अदालत
सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों की पेंशन संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में विशेष शिविर लगेगा।

अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित होने वाली पेंशन अदालत के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे में सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए 15 जून, 2026 (सोमवार) को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अहमदाबाद में संपन्न होगा, जिसका उद्देश्य पेंशनर एवं फैमिली पेंशनरों की लंबित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना है।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सिद्धार्थ के अनुसार, अहमदाबाद मंडल से सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों के पेंशन एवं फैमिली पेंशन से संबंधित मुद्दों के निवारण हेतु यह पेंशन अदालत आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पेंशनरों की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जाएगा, जिससे सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत मिल सके।
अहमदाबाद मंडल से सेवा निवृत्त हुए सभी कर्मचारी, पेंशनर एवं फैमिली पेंशनर अपनी पेंशन संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु अपना आवेदन तीन प्रतियों में दिनांक 01.06.2026 तक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (स्थापना), अहमदाबाद मंडल, पश्चिम रेलवे, GCS हॉस्पिटल के सामने, अमदुपुरा, अहमदाबाद को भेज सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों को पेंशन अदालत में प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आवेदन में आवेदक का नाम, पदनाम, अंतिम वेतन, भर्ती तिथि, सेवानिवृत्ति तिथि, PPO प्रति एवं शिकायत का प्रकार स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा, ताकि प्रत्येक मामले का विधिवत एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
यह पेंशन अदालत सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल मानी जा रही है, जिससे उनके हितों की सुरक्षा एवं समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
