सामाख्याली–गांधीधाम रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें निरस्त, अनेक सेवाएं रहेंगी आंशिक प्रभावित
सामाख्याली–गांधीधाम रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और चौहरिकरण परियोजना के कारण जुलाई-अगस्त 2026 में कई ट्रेनें पूर्णतः निरस्त और कई आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति, समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें।

तस्वीर में एक भारतीय रेल का इंजन पटरियों पर खड़ा दिखाई दे रहा है।
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत सामाख्याली, वोंध एवं भचाऊ स्टेशनों के बीच चौहरिकरण (Quadrupling) एवं ऑटोमेटिक सिग्नलिंग परियोजना के कमीशनिंग कार्य के संबंध में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। सामाख्याली–गांधीधाम रेलखंड पर रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण तथा परिचालन क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते कुछ ट्रेनें पूर्णतः निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित होगा।
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 09416 गांधीधाम–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल तथा गाड़ी संख्या 09415 बांद्रा टर्मिनस–गांधीधाम स्पेशल 23 एवं 30 जुलाई 2026 को निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस–भुज स्पेशल 18, 23, 25 एवं 30 जुलाई 2026 को तथा गाड़ी संख्या 09038 भुज–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 19, 24, 26 एवं 31 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस–भुज एक्सप्रेस 28 जुलाई एवं 04 अगस्त 2026 को तथा गाड़ी संख्या 12966 भुज–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 24 एवं 31 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19406 गांधीधाम–पालनपुर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 19405 पालनपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस 19 जुलाई से 04 अगस्त 2026 तक निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 22951 बांद्रा टर्मिनस–गांधीधाम एक्सप्रेस 24 एवं 31 जुलाई 2026 को तथा गाड़ी संख्या 22952 गांधीधाम–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 23 एवं 30 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 09009 बांद्रा टर्मिनस–भुज स्पेशल 19 एवं 26 जुलाई 2026 को तथा गाड़ी संख्या 09010 भुज–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 20 एवं 27 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12959 बांद्रा टर्मिनस–भुज एक्सप्रेस 25 जुलाई एवं 01 अगस्त 2026 को तथा गाड़ी संख्या 12960 भुज–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 27 जुलाई एवं 03 अगस्त 2026 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 09011 बांद्रा टर्मिनस–भुज स्पेशल 21 एवं 28 जुलाई 2026 को तथा गाड़ी संख्या 09012 भुज–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 22 एवं 29 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी।
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनों में गाड़ी संख्या 94801 अहमदाबाद–भुज नमो भारत रैपिड रेल 23 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक ध्रांगध्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा ध्रांगध्रा–भुज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 94802 भुज–अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल 24 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक भुज और ध्रांगध्रा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 14321 बरेली–भुज एक्सप्रेस 27, 29 एवं 31 जुलाई तथा 02 एवं 03 अगस्त 2026 को भिलड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा भिलड़ी–भुज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14322 भुज–बरेली एक्सप्रेस 30 जुलाई तथा 01, 02 एवं 03 अगस्त 2026 को भिलड़ी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा भुज–भिलड़ी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 14311 बरेली–भुज एक्सप्रेस 28 एवं 30 जुलाई तथा 01 अगस्त 2026 को चांदलोडिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चांदलोडिया–भुज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14312 भुज–बरेली एक्सप्रेस 28, 29 एवं 31 जुलाई तथा 04 अगस्त 2026 को चांदलोडिया स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा भुज–चांदलोडिया के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 20686 केएसआर बेंगलुरु–गांधीधाम एक्सप्रेस 01 अगस्त 2026 को अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद–गांधीधाम के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 20685 गांधीधाम–केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस 04 अगस्त 2026 को अहमदाबाद स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गांधीधाम–अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 16335 गांधीधाम–नागरकोइल एक्सप्रेस 31 जुलाई 2026 को अहमदाबाद स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गांधीधाम–अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 16336 नागरकोइल–गांधीधाम एक्सप्रेस 28 जुलाई 2026 को अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद–गांधीधाम के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 22903 बांद्रा टर्मिनस–भुज एसी एक्सप्रेस 31 जुलाई एवं 02 अगस्त 2026 को अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद–भुज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22904 भुज–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 01 एवं 03 अगस्त 2026 को अहमदाबाद स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा भुज–अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 11092 पुणे–भुज एक्सप्रेस 03 अगस्त 2026 को अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद–भुज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11091 भुज–पुणे एक्सप्रेस 05 अगस्त 2026 को अहमदाबाद स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा भुज–अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 20936 इंदौर–गांधीधाम एक्सप्रेस 02 अगस्त 2026 को अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद–गांधीधाम के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 20935 गांधीधाम–इंदौर एक्सप्रेस 03 अगस्त 2026 को अहमदाबाद स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गांधीधाम–अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव तथा अन्य अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन अवश्य करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
