उदवाडा–पारडी रेलखंड पर बैंक स्लाइडिंग से रेल यातायात प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बदला
उदवाडा–पारडी रेलखंड पर भारी बारिश से बैंक स्लाइडिंग और भूकटाव के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं। जानिए किन ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया।

पश्चिम रेलवे का आधिकारिक नोटिस, जिसमें उदवाडा-पारडी के बीच प्रभावित हुई ट्रेनों, शॉर्ट टर्मिनेशन और प्रस्थान समय की तालिका दिखाई दे रही है।
पश्चिम रेलवे के मुंबई–सूरत रेलखंड पर उदवाडा–पारडी स्टेशनों के बीच भारी बारिश के कारण बैंक स्लाइड (मिट्टी खिसकने) और भूकटाव की घटना के चलते कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट तथा कुछ को शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस (22.07.2026) को वलसाड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल डबल डेकर एक्सप्रेस (22.07.2026) को नवसारी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 20908 भुज–दादर सयाजीनगरी एक्सप्रेस (21.07.2026) को सूरत स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
प्रभावित रेल संचालन के तहत ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस (22.07.2026) अब वलसाड स्टेशन से शाम 16:20 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12931 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस (22.07.2026) नवसारी स्टेशन से शाम 17:20 बजे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20907 दादर–भुज सयाजीनगरी एक्सप्रेस (22.07.2026) सूरत स्टेशन से शाम 19:35 बजे प्रस्थान करेगी।
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव तथा अन्य अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। भारी बारिश के कारण उदवाडा–पारडी रेलखंड पर उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
