पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि रविवार, 26 जुलाई, 2026 को उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा। हालांकि, रेलपथ, सिग्नलिंग तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए शनिवार/रविवार अर्थात 25/26 जुलाई, 2026 की मध्यरात्रि के दौरान मुंबई सेंट्रल एवं माहिम स्टेशनों के बीच मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह जम्बो ब्लॉक 26 जुलाई, 2026 को रात्रि 00.25 बजे से 04.25 बजे तक अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर लिया जाएगा।

ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट एवं सांताक्रुज स्टेशनों के बीच फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें स्लो लाइनों पर संचालित की जाएंगी, जिससे रख-रखाव का कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।

पश्चिम रेलवे ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि रविवार, 26 जुलाई, 2026 को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उपर्युक्त व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story