पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के आलियाबाड़ा–हापा–जामनगर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते पूर्व में जारी परिचालन व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित व्यवस्था के तहत चयनित ट्रेनों के लिए पहले निर्धारित वांकानेर के स्थान पर अब सुरेंद्रनगर को अस्थायी शॉर्ट टर्मिनेशन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन स्टेशन बनाया गया है।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री अनुभव सक्सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिचालन कारणों से यह परिवर्तन लागू किया गया है। दोहरीकरण कार्य के दौरान ट्रेन परिचालन से संबंधित पूर्व में जारी अन्य सभी निर्देश यथावत प्रभावी रहेंगे।

संशोधित व्यवस्था के अनुसार गाड़ी संख्या 22959 वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 1 अगस्त 2026 से 7 अगस्त 2026 तक की यात्रा के लिए वांकानेर के स्थान पर सुरेंद्रनगर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस–जामनगर हमसफर एक्सप्रेस को 1 अगस्त, 3 अगस्त एवं 6 अगस्त 2026 की यात्रा के लिए वांकानेर के स्थान पर सुरेंद्रनगर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 22960 जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 अगस्त 2026 से 8 अगस्त 2026 तक की यात्रा के लिए वांकानेर के स्थान पर सुरेंद्रनगर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। वहीं गाड़ी संख्या 22924 जामनगर–बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस 2 अगस्त, 4 अगस्त एवं 7 अगस्त 2026 की यात्रा के लिए वांकानेर के स्थान पर सुरेंद्रनगर से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story