पश्चिम रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के 174 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बढ़ाए गए फेरों में मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, उधना, भिवानी, भुज, वेरावल, अयोध्या कैंट और मऊ के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 9 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09002 भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 10 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेंगे।

ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-मऊ स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेंगे। ट्रेन संख्या 09184 मऊ-मुंबई सेंट्रल स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 9 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेंगे।

ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेंगे। ट्रेन संख्या 09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेंगे।

ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलेंगे। ट्रेन संख्या 09038 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 2 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेंगे।

ट्रेन संख्या 09009 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेंगे। ट्रेन संख्या 09010 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेंगे।

ट्रेन संख्या 09011 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेंगे। ट्रेन संख्या 09012 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेंगे।

ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेंगे। ट्रेन संख्या 09018 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेंगे।

ट्रेन संख्या 09093 उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेंगे। ट्रेन संख्या 09094 अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेंगे।

ट्रेन संख्या 09097 उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेंगे। ट्रेन संख्या 09098 अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेंगे।

लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए के चल रहे कार्य के कारण ट्रेन संख्या 09093/09094 उधना-अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल और ट्रेन संख्या 09097/09098 उधना-अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल दोनों दिशाओं में मानक नगर-ऐशबाग जंक्शन-मल्हौर होकर चलेंगी। इन ट्रेनों का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। लखनऊ के स्थान पर ऐशबाग जंक्शन पर ठहराव दिया जाएगा।

लखनऊ में चल रहे आरएलडीए कार्य के कारण ट्रेन संख्या 09183/09184 मुंबई सेंट्रल-मऊ-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल-सूबेदारगंज-प्रयागराज रामबाग-ज्ञानपुर रोड-बनारस-वाराणसी जंक्शन-अउनरीहार जंक्शन होकर चलेंगी। इस मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों का लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, जंघई जंक्शन और भदोही में ठहराव नहीं होगा। इनके स्थान पर सूबेदारगंज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जंक्शन और अउनरीहार जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव दिए जाएंगे। इन ट्रेनों का विस्तार मऊ तक किया गया है।

ट्रेन संख्या 09001, 09183, 09005, 09037, 09038, 09009, 09010, 09011, 09012, 09017, 09018, 09093 और 09097 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 23 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे की ओर से बढ़ाए गए ये अतिरिक्त फेरे यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story