यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने 7 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत विभिन्न मार्गों पर संचालित ट्रेनों में एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच निर्धारित अवधि तक लगाए जाएंगे।

ट्रेन संख्या 12957/12958 साबरमती–दिल्ली–साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर श्रेणी का अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से साबरमती से 31.08.2026 तक तथा नई दिल्ली से 01.09.2026 तक जोड़ा गया है।

ट्रेन संख्या 19413/19414 अहमदाबाद–कोलकाता–अहमदाबाद एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर एवं 1 स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच अहमदाबाद से 05.08.2026 से 26.08.2026 तक तथा कोलकाता से 08.08.2026 से 29.08.2026 तक जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्या 19409/19410 साबरमती–गोरखपुर–साबरमती एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर एवं 1 स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से साबरमती से 29.08.2026 तक तथा गोरखपुर से 31.08.2026 तक जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्या 20939/20940 साबरमती–सुल्तानपुर–साबरमती एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर एवं 1 स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच साबरमती से 04.08.2026 से 25.08.2026 तक तथा सुल्तानपुर से 05.08.2026 से 26.08.2026 तक जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्या 20963/20964 साबरमती–वाराणसी–साबरमती एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर एवं 1 स्लीपर श्रेणी का अतिरिक्त कोच साबरमती से 06.08.2026 से 27.08.2026 तक तथा वाराणसी से 08.08.2026 से 29.08.2026 तक जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्या 19421/19422 अहमदाबाद–पटना–अहमदाबाद एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर एवं 1 एसी 2-टियर श्रेणी का अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से अहमदाबाद से 30.08.2026 तक तथा पटना से 01.09.2026 तक जोड़ा जाएगा।

ट्रेन संख्या 22967/22968 अहमदाबाद–प्रयागराज–अहमदाबाद एक्सप्रेस में 1 एसी 3-टियर एवं 1 एसी 2-टियर श्रेणी का अतिरिक्त कोच अहमदाबाद से 06.08.2026 से 27.08.2026 तक तथा प्रयागराज से 07.08.2026 से 28.08.2026 तक जोड़ा जाएगा।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेनों के समय, ठहराव एवं संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story