यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस निर्णय के तहत ट्रेन संख्या 20486/20485 साबरमती–जोधपुर–साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से कोच बढ़ाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 20486 (साबरमती–जोधपुर) में दिनांक 03 मई से 02 जून 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 20485 (जोधपुर–साबरमती) में दिनांक 01 मई से 31 मई 2026 तक एक अतिरिक्त 3-टियर एसी और दो स्लीपर श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती–जैसलमेर–साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी समान व्यवस्था लागू की गई है। ट्रेन संख्या 20492 (साबरमती–जैसलमेर) में दिनांक 01 मई से 31 मई 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 20491 (जैसलमेर–साबरमती) में दिनांक 02 मई से 01 जून 2026 तक एक अतिरिक्त 3-टियर एसी और दो स्लीपर श्रेणी के कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे।

रेलवे के इस संशोधित प्रावधान के अनुसार दोनों जोड़ी ट्रेनें कुल 22 कोचों के साथ संचालित की जाएंगी। यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे बढ़ती भीड़ के बीच यात्रा को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story