पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गंतव्यों के लिए संचालित 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों की बुकिंग 29 जुलाई 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ये सभी ट्रेनें विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित की जाएंगी।

जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी स्पेशल का संचालन 26 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09006 भिवानी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का संचालन 27 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल–भिवानी स्पेशल को 28 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 अगस्त 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल का संचालन 30 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल स्पेशल का संचालन 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद–मंगलुरु स्पेशल को 28 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09423 मंगलुरु–अहमदाबाद स्पेशल को 29 अगस्त 2026 तक विस्तारित किया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल का संचालन 5 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल का संचालन 7 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 09093 उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल को 28 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09094 अयोध्या कैंट–उधना स्पेशल को 29 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09097 उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल का संचालन 25 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09098 अयोध्या कैंट–उधना स्पेशल का संचालन 26 अगस्त 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09033 उधना–मालदा टाउन स्पेशल को 27 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09034 मालदा टाउन–उधना स्पेशल को 30 अगस्त 2026 तक चलाया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल का संचालन 28 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल का संचालन 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 09309 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल को 30 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर स्पेशल को 31 अगस्त 2026 तक विस्तारित किया गया है।

पश्चिम रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 09005, 09001, 09185, 09424, 09447, 09093, 09097, 09033, 09451 और 09309 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 29 जुलाई 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि ट्रेनों के ठहराव, समय-सारिणी और रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story