यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं अगस्त 2026 के अंत तक बढ़ाई गई हैं। इन विस्तारित फेरों की बुकिंग 29 जुलाई 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। सभी ट्रेनें स्पेशल किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित होंगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस स्पेशल के फेरे 7 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक बढ़ाए गए हैं। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09208 भावनगर टर्मिनस–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के फेरे 6 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस–भुज स्पेशल के फेरे 8 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09038 भुज–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के फेरे 9 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक बढ़ाए गए हैं। ट्रेन संख्या 09009 बांद्रा टर्मिनस–भुज स्पेशल के फेरे 9 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक और ट्रेन संख्या 09010 भुज–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के फेरे 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक विस्तारित किए गए हैं। वहीं ट्रेन संख्या 09011 बांद्रा टर्मिनस–भुज स्पेशल के फेरे 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09012 भुज–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के फेरे 12 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा टर्मिनस–वेरावल स्पेशल के फेरे 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09018 वेरावल–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के फेरे 3 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाए हैं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल के फेरे 31 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक और ट्रेन संख्या 09086 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल के फेरे 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक विस्तारित किए गए हैं।

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 09087 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद स्पेशल के फेरे 5 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09088 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल स्पेशल के फेरे 6 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक बढ़ाए गए हैं। वहीं ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल के फेरे 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक और ट्रेन संख्या 09080 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल के फेरे 3 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक विस्तारित किए गए हैं।

पश्चिम रेलवे ने बताया कि इन सभी विस्तारित फेरों की बुकिंग 29 जुलाई 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यात्रियों को ट्रेनों के ठहराव, समय-सारिणी और रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाने की सलाह दी गई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story