यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न रूटों पर चल रही इन विशेष ट्रेनों की सेवाएं अब निर्धारित अवधि के बाद भी जारी रहेंगी।

पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल के फेरों को 29 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दिया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 1 सितंबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल–बनारस स्पेशल अब 30 सितंबर, 2026 तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 09184 बनारस–मुंबई सेंट्रल स्पेशल की सेवा 2 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाई गई है।

इसी क्रम में ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल को 11 सितंबर, 2026 तक और ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल को 14 सितंबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा–गोरखपुर स्पेशल अब 28 सितंबर, 2026 तक चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर–वडोदरा स्पेशल की सेवा 30 सितंबर, 2026 तक जारी रहेगी।

ट्रेन संख्या 09195 वडोदरा–मऊ स्पेशल को 26 सितंबर, 2026 तक और ट्रेन संख्या 09196 मऊ–वडोदरा स्पेशल को 27 सितंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है।

पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09025 वलसाड–दानापुर स्पेशल की सेवा 31 अगस्त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09026 दानापुर–वलसाड स्पेशल की सेवा 1 सितंबर, 2026 तक बढ़ाई गई है।

ट्रेन संख्या 09065 सूरत–छपरा स्पेशल अब 29 सितंबर, 2026 तक और ट्रेन संख्या 09066 छपरा–सूरत स्पेशल 30 सितंबर, 2026 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी स्पेशल को 11 सितंबर, 2026 तक और ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना स्पेशल को भी 11 सितंबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर स्पेशल की सेवा 13 सितंबर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर–उधना स्पेशल की सेवा 15 सितंबर, 2026 तक बढ़ाई गई है।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 09047 उधना–झंझारपुर स्पेशल को 13 सितंबर, 2026 तक और ट्रेन संख्या 09048 झंझारपुर–उधना स्पेशल को 14 सितंबर, 2026 तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन संख्या 09045 उधना–मधुबनी स्पेशल की सेवा 13 सितंबर, 2026 तक और ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी–उधना स्पेशल की सेवा 14 सितंबर, 2026 तक बढ़ाई गई है।

ट्रेन संख्या 09119 प्रतापनगर–लालकुआं स्पेशल को 27 सितंबर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09120 लालकुआं–प्रतापनगर स्पेशल को 28 सितंबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

वहीं ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल की सेवा 1 अक्टूबर, 2026 तक और ट्रेन संख्या 09344 पटना–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल की सेवा 2 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाई गई है।

पश्चिम रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 09189, 09183, 09465, 09111, 09195, 09025, 09065, 09151, 09031, 09047, 09045, 09119 और 09343 की विस्तारित यात्राओं के लिए बुकिंग 26.07.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story