पश्चिम रेलवे की भुज से आने-जाने वाली सात जोड़ी ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। रेल मंत्रालय ने इन ट्रेनों को गांधीधाम केबिन–गोपालपुर–भुज मार्ग से संचालित करने की मंजूरी दी है। इसके तहत अब इन सात जोड़ी ट्रेनों का ठहराव गांधीधाम स्टेशन के स्थान पर गोपालपुर स्टेशन पर होगा।

ट्रेन संख्या 20907/20908 दादर–भुज-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बदलाव के तहत ट्रेन संख्या 20907 दादर–भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 19.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 04:30 बजे और प्रस्थान 04:45 बजे होगा। वहीं ट्रेन संख्या 20908 भुज–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 19.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 23:30 बजे और प्रस्थान 23:45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 12959/12960 बांद्रा टर्मिनस–भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (साप्ताहिक) में ट्रेन संख्या 12959 बांद्रा टर्मिनस–भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 19.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 08:00 बजे और प्रस्थान 08:15 बजे होगा। ट्रेन संख्या 12960 भुज–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 21.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 18:30 बजे और प्रस्थान 18:45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 22903/22904 बांद्रा टर्मिनस–भुज-बांद्रा टर्मिनस AC एक्सप्रेस (त्रि साप्ताहिक) के तहत ट्रेन संख्या 22903 बांद्रा टर्मिनस–भुज AC सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 20.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 11:05 बजे और प्रस्थान 11:20 बजे होगा। ट्रेन संख्या 22904 भुज–बांद्रा टर्मिनस AC सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 21.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 17:00 बजे और प्रस्थान 17:15 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 12965/12966 बांद्रा टर्मिनस–भुज-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (साप्ताहिक) में ट्रेन संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस–भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 22.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 03:55 बजे और प्रस्थान 04:10 बजे होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12966 भुज–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 25.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 18:50 बजे और प्रस्थान 19:05 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 11091/11092 भुज-पुणे-भुज एक्सप्रेस (साप्ताहिक) में ट्रेन संख्या 11091 भुज–पुणे एक्सप्रेस का 23.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 14:15 बजे और प्रस्थान 14:30 बजे होगा। ट्रेन संख्या 11092 पुणे–भुज एक्सप्रेस का 21.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 12:30 बजे और प्रस्थान 12:45 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 22829/22830 भुज–शालीमार-भुज एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के तहत ट्रेन संख्या 22829 भुज–शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 22.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 16:09 बजे और प्रस्थान 16:24 बजे होगा। ट्रेन संख्या 22830 शालीमार–भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 19.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 12:35 बजे और प्रस्थान 12:50 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 94801/94802 अहमदाबाद–भुज-अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल में ट्रेन संख्या 94801 अहमदाबाद–भुज नमो भारत रैपिड रेल का 20.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 21:50 बजे और प्रस्थान 21:55 बजे होगा। वहीं ट्रेन संख्या 94802 भुज–अहमदाबाद नमो भारत रैपिड रेल का 19.09.2026 से गोपालपुर स्टेशन पर आगमन 05:55 बजे और प्रस्थान 06:00 बजे होगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, उपरोक्त परिचालन परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों के अन्य कुछ स्टेशनों पर भी आगमन एवं प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेनों की नवीनतम समय-सारणी, ठहराव एवं अन्य परिचालन संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेनों के संशोधित समय एवं ठहराव की जानकारी पहले से जांचने की अपील की है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। गांधीधाम के स्थान पर गोपालपुर स्टेशन पर सात जोड़ी ट्रेनों के नए ठहराव के साथ इन ट्रेनों की यात्रा से जुड़ी समय-सारणी में भी बदलाव प्रभावी होंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story