पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम उत्तर के बीच विशेष किराये पर वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09475 आगामी 29 नवंबर 2026 (रविवार) को अहमदाबाद से रवाना होगी और अगले दिन सोमवार को तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09475 अहमदाबाद–तिरुवनंतपुरम उत्तर वन-वे स्पेशल ट्रेन 29 नवंबर को रात 01.00 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन 16.30 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन आणंद, वडोदरा, भरुच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, मडगांव, थोकुर, मंगलुरु, उल्लाल, षोरनूर, एरणाकुलम, अलप्पुझा और कोल्लम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस विशेष ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 09475 के लिए टिकटों की बुकिंग 28 नवंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के ठहराव, समय और कोचों की संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करने की सलाह दी है।

Next Story