पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद और मदुरै के बीच विशेष किराये पर वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09473 अहमदाबाद–मदुरै वन-वे स्पेशल 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को अहमदाबाद से रवाना होगी और अगले दिन मदुरै पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09473 अहमदाबाद–मदुरै वन-वे स्पेशल 28 नवंबर को रात 01.00 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन यानी रविवार को शाम 18.30 बजे मदुरै पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन आणंद, वडोदरा, भरुच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, रायचूर, गुंतकल, गुत्ती, राजमपेटा, रेणिगुंटा, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली और दिंडुक्कल स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस विशेष ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन में यात्रा के लिए बुकिंग तत्काल प्रभाव से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।

ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी और कोचों की संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं। अहमदाबाद से मदुरै के बीच इस वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन यात्रियों को निर्धारित यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Next Story