यात्रियों के लिए बड़ी राहत: वेरावल-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू, जानें समय
वेरावल और हरिद्वार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। 07 जुलाई से शुरू होने वाली इस रेलसेवा का समय, रूट और ठहराव की पूरी जानकारी यहाँ देखें। क्या यह ट्रेन आपके सफर को आसान बनाएगी?

रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए वेरावल-हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने जानकारी दी है कि गाडी संख्या 09203, वेरावल-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 07.07.26 से 28.07.26 तक कुल 04 ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को वेरावल से 16.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन 20.40 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाडी संख्या 09204, हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 08.07.26 से 29.07.26 तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक बुधवार को 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 09.45 बजे वेरावल पहुॅचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर जूनागढ, जेतलसर, ढासा, धोला, बोटाड, धंधुका, धोलका, गांधीग्राम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में 02 थर्ड एसी, 16 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जो यात्रियों के सुगम सफर में सहायक सिद्ध होंगे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
