पश्चिम रेलवे दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वलसाड और गोमती नगर के बीच विशेष किराए पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन के संचालन से दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05034/05033 वलसाड-गोमती नगर साप्ताहिक स्पेशल के कुल 16 फेरे संचालित किए जाएंगे।

ट्रेन संख्या 05034 वलसाड-गोमती नगर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को रात 22:15 बजे वलसाड से रवाना होगी और गुरुवार को रात 02:00 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 05033 गोमती नगर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दोपहर 14:00 बजे गोमती नगर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 17:00 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

ट्रेन संख्या 05034 के लिए आरक्षण 18 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगा। ठहराव के समय और ट्रेन में डिब्बों की संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story