वडोदरा स्टेशन पर ब्लॉक का असर: 11 से 13 जुलाई तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, रूट में बदलाव
वडोदरा स्टेशन पर पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण 11 से 13 जुलाई तक कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट रहेंगी। जानिए पूरी सूची।

तस्वीर में भारतीय रेलवे की पटरियां और वडोदरा स्टेशन यार्ड का सिग्नलिंग सिस्टम दिखाई दे रहा है।
पश्चिम रेलवे ने रेल परिचालन के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पिछले दिनों वडोदरा स्टेशन पर व्यापक सिग्नलिंग अपग्रेडेशन और यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है। पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के तहत वडोदरा स्टेशन यार्ड में ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते 11 से 13 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस अवधि में कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होंगी, कुछ शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी, जबकि कुछ सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।
ट्रेन संख्या 19036 अहमदाबाद–वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 11 से 13 जुलाई 2026 तक बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी तथा बाजवा–वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19035 वडोदरा–अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस इसी अवधि में बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा वडोदरा–बाजवा के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 11 से 13 जुलाई 2026 तक बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी तथा वडोदरा–बाजवा के बीच निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 22960 जामनगर–वडोदरा पैसेंजर ट्रेन बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी तथा बाजवा–वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी।
इसी अवधि में ट्रेन संख्या 69101, 69115, 69113 और 69107 वडोदरा–वटवा मेमू सेवाएं बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी तथा वडोदरा–बाजवा के बीच निरस्त रहेंगी। वहीं ट्रेन संख्या 69114, 69108 और 69102 वटवा–वडोदरा मेमू सेवाएं बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी तथा बाजवा–वडोदरा के बीच निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 59549 वडोदरा–वटवा पैसेंजर 11 से 13 जुलाई 2026 तक प्रतापनगर स्टेशन से सुबह 5:40 बजे ओरिजिनेट की जाएगी तथा वडोदरा स्टेशन पर सुबह 06:25 से 06:30 बजे तक पांच मिनट का ठहराव करेगी।
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। वडोदरा स्टेशन पर चल रहे पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान यह व्यवस्था रेल परिचालन को सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
