वडनगर रेलवे स्टेशन पर 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के वडनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में गुजरात के 76 दिव्यांग बच्चों ने 76 केक काटकर और 76 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया।

इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक “जियो हजारों साल” गीत गुनगुनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए जन्मदिवस समारोह को यादगार बनाया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वडनगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल महाकुंभ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया।

खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर IRCTC के कर्मचारियों, लोको पायलटों, सिविल डिफेंस वॉलियंटर्स सहित रेल कर्मचारियों ने भी सहभागिता की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद श्री वेद प्रकाश ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की।

खेल महाकुंभ एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, सहभागिता और समावेशिता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम ने दिव्यांग बच्चों एवं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने के साथ-साथ समावेशी समाज का संदेश भी दिया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story