पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने के कारण ट्रेन मूवमेंट को सस्पेंड किया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को आंशिक रूप से रद्द और एक रेल सेवा का मार्ग परिवर्तित किया है।

रद्द की गई रेल सेवाओं में गाड़ी संख्या 20943 बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा शामिल है, जो दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20944 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 24.07.2026 को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09708 बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर रेलसेवा भी दिनांक 23.07.2026 को रद्द रहेगी।

जलभराव के कारण कुछ रेल सेवाओं को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 12990 अजमेर-दादर रेलसेवा, जो दिनांक 22.07.26 को अजमेर से प्रस्थान कर चुकी है, वह सूरत के स्थान पर अहमदाबाद तक संचालित होगी। यह रेलसेवा अहमदाबाद-दादर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12989 दादर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 23.07.26 को दादर के स्थान पर अहमदाबाद से संचालित होगी। यह रेलसेवा दादर-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04711 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो दिनांक 22.07.26 को बीकानेर से रवाना हुई है, वह वडोदरा तक ही संचालित होगी। इसके कारण यह रेलसेवा वडोदरा-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 04712 बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 23.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वडोदरा से संचालित होगी। यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-वडोदरा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 20694 बेंगलुरू-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 22.07.2026 को बेगलुरू से प्रस्थान कर चुकी है, उसे परिवर्तित मार्ग जलगांव-पालधी-उधना-सूरत होकर संचालित किया जा रहा है।

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने के बाद रेल संचालन में किए गए इन बदलावों से यात्रियों को प्रभावित मार्गों और रद्द ट्रेनों की जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की आवश्यकता होगी।

Next Story