यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने उत्राण से गोरखपुर के बीच 19 नवंबर 2026 को विशेष किराये पर वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन एक ट्रिप के लिए किया जाएगा, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी श्री अनुभव सक्सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09135 उत्राण-गोरखपुर वन-वे स्पेशल 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को दोपहर 15:00 बजे उत्राण स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को रात 23:55 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन का ठहराव अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा जंक्शन, टूंडला जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन और बस्ती स्टेशनों पर रहेगा।

इस विशेष ट्रेन में स्लीपर और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन संख्या 09135 के लिए टिकटों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, उत्राण-गोरखपुर के बीच यह ट्रेन विशेष किराये पर केवल वन-वे स्पेशल के रूप में एक ट्रिप संचालित होगी।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story