पश्चिम रेलवे ने दीपावली और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उधना और जयनगर के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष रेल सेवा से दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09071 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 10 और 11 नवंबर 2026 को उधना से दोपहर 13:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 08:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09072 जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल 8, 12 और 13 नवंबर 2026 को जयनगर से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 02:30 बजे उधना पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान यह ट्रेन चalthन, बारडोली, व्यारा, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी और इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। यात्रियों को ट्रेन के ठहराव के समय और डिब्बों की संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाने की सलाह दी गई है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही यह विशेष रेल सेवा निर्धारित तारीखों पर उधना और जयनगर के बीच दोनों दिशाओं में संचालित होगी।

Next Story