रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के उदयपुर सिटी स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड के कमिशनिंग हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के अतिरिक्त अन्य तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

"उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।"


आंशिक रद्द रेलसेवाएं (राणाप्रतापनगर तक/से संचालित)
  • गाडी संख्या 59610, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 19.02.26 से 24.02.26 तक चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 59606, बडी सादडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 19.02.26 से 24.02.26 तक बडी सादडी से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 59607, उदयपुर सिटी- बडी सादडी रेलसेवा दिनांक 19.02.26 से 24.02.26 तक उदयपुर के स्थान पर राणाप्रताप नगर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी -राणाप्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 19066, उदयपुर सिटी- मदार रेलसेवा दिनांक 19.02.26 से 24.02.26 तक उदयपुर के स्थान पर राणाप्रताप नगर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी -राणाप्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
दिनांक 23.02.26 एवं 24.02.26 को प्रभावित अन्य सेवाएँ

दिनांक 23.02.26 को गाडी संख्या 12963, हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी रेलसेवा हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान कर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20473, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा भी राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।

दिनांक 24.02.26 को उदयपुर सिटी - राणाप्रतापनगर के मध्य निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेंगी:
  • गाडी संख्या 09721 (जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल) और गाडी संख्या 19605 (मदार-उदयपुर सिटी स्पेशल) राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होंगी।
  • गाडी संख्या 09722, 20474, 59605, 12964, 59609 एवं 59608 उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रताप नगर से संचालित/तक संचालित होंगी।
मावली स्टेशन तक/से संचालित रेलसेवाएं
  • गाडी संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 24.02.26 को मदार से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 24.02.26 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी -मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 20987, उदयपुर सिटी-असारवा रेलसेवा दिनांक 24.02.26 को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 20 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 69243, असारवा-चित्तौडगढ रेलसेवा दिनांक 24.02.26 को असारवा से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story