उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का हुआ शुभारंभ
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा उदयपुर और अहमदाबाद के बीच सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाली नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है।

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी नई वंदे भारत एक्सप्रेस जिसे सोमवार को उद्घाटन स्पेशल सेवा के रूप में अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।
उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-असारवा(अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) नई रेलसेवा के संचालन का शुभारंभ किया जा रहा है।
इस वंदे भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को सोमवार, दिनांक 16.02.26 को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का विवरण और समय-सारणीउत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
"गाडी संख्या 09663, उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.02.26 को उदयपुर सिटी से 12.25 बजे रवाना होकर 17.15 बजे असारवा(अहमदाबाद) पहुॅचेगी।"
- यह रेलसेवा मार्ग में जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा की संरचना इस प्रकार होगी:
- 07 वातानुकुलित कुर्सीयान
- 01 एक्जिक्यूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
