उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ भव्य शुभारंभ
सांसदों की उपस्थिति में उदयपुर और डूंगरपुर स्टेशनों पर नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई, 18 फरवरी से नियमित संचालन शुरू होगा।

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि, रेल अधिकारी और सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।
उदयपुर सिटी स्टेशन पर भव्य समारोह
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उदयपुर सिटी स्टेशन पर इस नई वंदे भारत रेलसेवा का शुभारंभ माननीय सांसद उदयपुर डॉ मन्नालाल रावत तथा माननीय सांसद चित्तौड़गढ़ श्री सीपी जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
- इस अवसर पर बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
- आमजन में नई वंदे भारत रेल सेवा के शुभारंभ का उत्साह नजर आया।
- उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अजमेर, श्री राजू भूतड़ा सहित अधिकारी गण एवं नागरिक उपस्थित रहे।
डूंगरपुर स्टेशन पर उत्साहपूर्ण स्वागत
उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा का डूंगरपुर स्टेशन पर भी आमजन द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। डूंगरपुर स्टेशन पर माननीय सांसद उदयपुर डॉ मन्नालाल रावत तथा माननीय सांसद डूंगरपुर श्री राजकुमार रौत की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
अत्याधुनिक सुविधाएं और कोच विवरण
यह ट्रेन 8 अत्याधुनिक कोचों से लैस है, जिसमें यात्रियों को निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं:
- ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें।
- सीसीटीवी निगरानी और चार्जिंग प्वाइंट्स।
- कैटरिंग जैसी सुविधाएं।
- इस नियमित रेलसेवा में 07 वातानुकुलित कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूटिव वातानुकुलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।
नियमित संचालन समय-सारणी और ठहराव
यह नई रेलसेवा नियमित गाडी संख्या 26963/26964, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा)- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोडकर) के रूप में दिनांक 18.02.26 से संचालित होगी।
नियमित समय-सारणी इस प्रकार है:
- गाडी संख्या 26963: उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 18.02.26 से उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे असारवा पहुॅचेगी।
- गाडी संख्या 26964: अहमदाबाद (असारवा) -उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 18.02.26 से असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।
- ठहराव: यह रेलसेवा मार्ग में जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
