त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, तिरूवनंतपुरम-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी
आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए तिरूवनंतपुरम सेट्रल-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलेगी। 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक 06013 और 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 06014 का संचालन होगा।

तस्वीर में रेलवे ट्रैक पर एक लाल और ग्रे रंग की एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ती हुई नजर आ रही है।
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तिरूवनंतपुरम सेट्रल-मदार-तिरूवनंतपुरम सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन का निर्णय लिया है। यह रेलसेवा निर्धारित अवधि में छह-छह ट्रिप संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 06013 तिरूवनंतपुरम सेट्रल-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 21 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक कुल 06 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा श्रीगंगानगर से प्रत्येक बुधवार को 07.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 11.00 बजे मदार पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06014 मदार-तिरूवनंतपुरम सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 24 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक कुल 06 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा मदार से प्रत्येक शनिवार को 21.40 बजे रवाना होकर मंगलवार को 00.45 बजे तिरूवनंतपुरम सेट्रल पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कोल्लम, कायमकुलम, मावेलीक्करा, चेंगन्नूर, तिरूवल्ला, चंगनाशेरी, कोट्टयम, एर्नाकुलम टाउन, आलुवा, तृष्षूर, शोरानूर, तिरूर, कोषिक्कोड, कण्णूर, कासरकोड, मंगलूरू सेट्रल, सुरतकल, उडुपी, कुन्दापुरा, बैंदूर मूकांबिका रोड, मूडेश्वर, कुमटा, कारवार, मंडगॉव, थिविम, सावंतवाडी रोड, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर, चिपलूण, खेड, मनगांव, रोहा, पनवेल, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर और अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे के अनुसार इस स्पेशल रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 13 थर्ड एसी इकोनोमी और 02 पॉवरकार डिब्बे शामिल होंगे। इस तरह रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे। आगामी त्यौहारों के दौरान निर्धारित अवधि में संचालित होने वाली यह साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा यात्रियों के आवागमन के लिए उपलब्ध रहेगी।

