महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं बीड जिले के पालकमंत्री अजित पवार अमलनेर(भां) – बीड नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे तथा बीड से अहिल्यानगर के लिए उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे


महाराष्ट्र के बीड ज़िले को आखिरकार वह सौगात मिलने जा रही है जिसका इंतजार दशकों से किया जा रहा था। महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री व बीड के पालकमंत्री अजित पवार 17 सितंबर 2025 को अमलनेर (भां) – बीड नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर बीड से अहिल्यानगर तक उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।


यह कार्यक्रम महाराष्ट्र सरकार की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में बीड रेलवे स्टेशन पर संपन्न होगा। खास बात यह है कि यह आयोजन मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर हो रहा है, जो 17 सितंबर 1948 को हैदराबाद के निज़ाम पर भारतीय सेना की विजय और मराठवाड़ा के भारत में विलय की याद में मनाया जाता है।



परियोजना की पृष्ठभूमि :


67.78 किलोमीटर लंबी Bheed Railway Line अमलनेर (भां) से बीड तक फैली है और यह 261.25 किलोमीटर की अहिल्यानगर – बीड – परली वैजनाथ नई ब्रॉड गेज परियोजना का हिस्सा है। इससे पहले 99.03 किलोमीटर का अहिल्यानगर – अमलनेर (भां) खंड शुरू हो चुका है। इस नई लाइन के निर्माण में कई चुनौतियाँ आईं। इसमें 15 बड़े पुल, 90 छोटे पुल, 15 सड़क ऊपरी पुल, 31 सड़क निचले पुल और 5 आधुनिक स्टेशन बनाए गए हैं। परियोजना की लागत भारतीय रेलवे और महाराष्ट्र सरकार ने 50:50 अनुपात में साझा की है।



लोगों को क्या होगा फायदा :


नई Bheed Railway Line से मराठवाड़ा क्षेत्र के दूरदराज़ और अब तक संपर्क से वंचित इलाकों को रेल सुविधा मिलेगी। यह कनेक्टिविटी न सिर्फ क्षेत्रीय परिवहन को आसान बनाएगी बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का भी मार्ग प्रशस्त करेगी। सूखाग्रस्त इलाकों में यह लाइन उद्योग और व्यापार को नई गति देगी।

रेलवे लाइन शुरू होने से बीड, राजुरी (नवगण), रायमोहा, विघनवाड़ी, जाटनांदूर और अमलनेर (भां) के बीच संपर्क मजबूत होगा। छात्र, व्यापारी और आम यात्री किफायती और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का लाभ उठा पाएंगे।



सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व :


अहिल्यानगर और बीड दोनों जिले ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखते हैं। अहिल्यानगर शिर्डी के साईं बाबा मंदिर और शनि शिंगणापुर के लिए प्रसिद्ध है, जबकि बीड ज़िले में परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग स्थित है। इन दोनों जिलों में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा, अहिल्यानगर का भंडारदरा बांध, कलसुबाई चोटी और रेहेकुरी अभयारण्य जैसे पर्यटन स्थल इसे और खास बनाते हैं।



ऐतिहासिक उपलब्धि :


Bheed Railway Line का उद्घाटन न केवल एक परिवहन सुविधा है बल्कि यह मराठवाड़ा क्षेत्र के विकास और समावेशी उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मध्य रेल ने कठिन भौगोलिक और तकनीकी चुनौतियों को पार करते हुए इस लाइन को साकार किया है।


17 सितंबर 2025 का दिन बीड ज़िले और पूरे मराठवाड़ा के लिए यादगार होगा। नई Bheed Railway Line से क्षेत्र का विकास तेज होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की यात्रा पहले से ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बनेगी।



Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story