पश्चिम रेलवे द्वारा रेल संचालन की समयपालनता में सुधार हेतु 02 रेलसेवाओं का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आगामी आदेशों तक आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस निर्णय से ट्रेनों की गतिशीलता और समय की पाबंदी सुनिश्चित की जा सकेगी।

स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

गाडी संख्या 12958, नई दिल्ली-साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 25.03.26 से आगामी आदेशों तक मार्ग के पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.50 बजे आगमन व 05.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर परिवर्तित समय 06.38 बजे आगमन व 06.40 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रीगण कृपया इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नया शेड्यूल

दूसरी महत्वपूर्ण रेलसेवा के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि "गाडी संख्या 20626, भगत की कोठी-चैन्न्ई सुुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.03.26 से आगामी आदेशों तक मार्ग के भीलडी स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.55 बजे आगमन व 11.00 बजे प्रस्थान करेगी।" पश्चिम रेलवे द्वारा समयपालनता में सुधार हेतु 02 रेलसेवाओं का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आगामी आदेशों तक आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story