सुरेंद्रनगर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) के चौथे स्पैन के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक तीन दिनों के दौरान प्रतिदिन 3 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में होने वाले इस कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा, जबकि दो ट्रेनों को निर्धारित समय से विलंब से रवाना किया जाएगा।

07.10.2026 को ट्रेन संख्या 16334 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–वेरावल एक्सप्रेस को मार्ग में लगभग 2 घंटे रेगुलेट किया जाएगा। इसी दिन ट्रेन संख्या 19320 इंदौर–वेरावल महामना एक्सप्रेस को मार्ग में लगभग 1 घंटा 20 मिनट तथा ट्रेन संख्या 11464 जबलपुर–वेरावल एक्सप्रेस को लगभग 1 घंटा 5 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

08.10.2026 को ट्रेन संख्या 11464 जबलपुर–वेरावल एक्सप्रेस को मार्ग में लगभग 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 19119 गांधीनगर कैपिटल–वेरावल इंटरसिटी गांधीनगर कैपिटल से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 19120 वेरावल–गांधीनगर कैपिटल वेरावल से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, ब्लॉक के दौरान प्रभावित ट्रेनों के परिचालन को लेकर यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेट जानकारी देखना जरूरी होगा। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story