लिंक रैक की देरी के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की रेलसेवा प्रभावित रहेगी। इसके चलते 19 अक्टूबर 2026 को सिरसा से तिलक ब्रिज जाने वाली गाड़ी संख्या 15308 अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से रवाना होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, लिंक रैक में देरी के कारण गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज रेलसेवा को रीशड्यूल किया गया है। यह ट्रेन 19 अक्टूबर 2026 को सिरसा रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 02:50 बजे के स्थान पर सुबह 03:50 बजे रवाना होगी।

इस बदलाव के तहत रेलसेवा के प्रारंभिक स्टेशन सिरसा से प्रस्थान समय में एक घंटे की देरी की गई है। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय संशोधित प्रस्थान समय का ध्यान रखना होगा।

Next Story