भुवनेश्वर–सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस को घाटकोपर स्टेशन पर 03.33 बजे से 03.45 बजे तक विनियमित किया जाएगा और यह सीएसएमटी 04.30 बजे पहुंचेगी। 01026 बलिया–दादर हॉलिडे स्पेशल को कुर्ला स्टेशन पर 03.15 बजे से 03.45 बजे तक विनियमित किया जाएगा और यह दादर 04.00 बजे पहुंचेगी।

08/09-08-2026 की मध्यरात्रि के लिए ब्लॉक 09.08.2026 को 00.40 बजे से 04.40 बजे तक रहेगा। इस दौरान माटुंगा एवं कुर्ला के बीच अप एवं डाउन स्लो तथा फास्ट लाइन पर यातायात ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक अवधि में कुर्ला एवं सीएसएमटी के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

09.08.2026 को सीएसएमटी से 00.12 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी–कर्जत लोकल, सीएसएमटी से 00.24 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी–ठाणे लोकल, कर्जत से 02.30 बजे प्रस्थान करने वाली कर्जत–सीएसएमटी लोकल तथा ठाणे से 04.04 बजे प्रस्थान करने वाली ठाणे–सीएसएमटी लोकल रद्द रहेंगी।

08.08.2026 को बदलापुर से 22.40 बजे प्रस्थान करने वाली बदलापुर–परेल लोकल, खोपोली से 22.15 बजे प्रस्थान करने वाली खोपोली–सीएसएमटी लोकल तथा बदलापुर से 23.29 बजे प्रस्थान करने वाली बदलापुर–सीएसएमटी लोकल कुर्ला तक ही संचालित होंगी।

09.08.2026 को सीएसएमटी से 04.19 बजे प्रस्थान करने वाली सीएसएमटी–कसारा लोकल का आंशिक प्रारंभ ठाणे से 05.14 बजे, निर्धारित समय पर होगा। 08.08.2026 को ठाणे से 23.40 बजे प्रस्थान करने वाली ठाणे–कुर्ला लोकल को सीएसएमटी तक विस्तारित किया जाएगा।

दूसरे ब्लॉक से पहले अंतिम अप लोकल कसारा–सीएसएमटी लोकल होगी, जो कसारा से 08.08.2026 को 22.00 बजे रवाना होगी। अंतिम डाउन लोकल सीएसएमटी–कसारा लोकल होगी, जो सीएसएमटी से 09.08.2026 को 00.08 बजे रवाना होगी। ब्लॉक के बाद पहली अप लोकल ठाणे–सीएसएमटी लोकल होगी, जो ठाणे से 09.08.2026 को 04.16 बजे रवाना होगी। पहली डाउन लोकल सीएसएमटी–कर्जत लोकल होगी, जो सीएसएमटी से 09.08.2026 को 04.47 बजे रवाना होगी। पहली डाउन फास्ट लोकल सीएसएमटी–खोपोली फास्ट लोकल होगी, जो सीएसएमटी से 09.08.2026 को 04.35 बजे रवाना होगी।

मेल, एक्सप्रेस एवं यात्री ट्रेनों में 11020 भुवनेश्वर न्यू–सीएसएमटी कोणार्क एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा–सीएसएमटी मेल, 12702 हैदराबाद–सीएसएमटी हुसैनसागर एक्सप्रेस, 11140 होस्पेटे–सीएसएमटी एक्सप्रेस तथा 01026 बलिया–दादर हॉलिडे स्पेशल को कल्याण–कुर्ला खंड में 10 से 40 मिनट तक विनियमित किया जाएगा। 12134 मंगलुरु–सीएसएमटी एक्सप्रेस को पनवेल–दिवा खंड में 30 मिनट तक विनियमित किया जाएगा।

इन ट्रेनों के अतिरिक्त परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार विलंब से चलने वाली अन्य मेल/एक्सप्रेस अथवा बाद में अधिसूचित विशेष ट्रेनों का भी आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि इस आधारभूत संरचना संबंधी कार्य के कारण होने वाली असुविधा के लिए सहयोग प्रदान करें। यह प्रेस विज्ञप्ति 07 अगस्त, 2026 को प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 2026/08/14 के तहत डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story