श्रीगंगानगर-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: 2 अप्रैल से 15 ट्रिप चलेगी रेलसेवा
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए श्रीगंगानगर और इंदौर के बीच 15 फेरों के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 04735, श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.04.26 से 09.07.26 तक (15 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरूवार को 12.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 09.55 बजे लक्ष्मीबाई नगर पहुॅचेगी।"
रेलसेवा का समय और संचालन अवधि
इसी प्रकार गाडी संख्या 04736, लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) -श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.04.26 से 10.07.26 तक (15 ट्रिप) लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) से प्रत्येक शुक्रवार को 13.55 बजे रवाना होकर शनिवार को 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और रूट
यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, ऐनलाबाद, नोहर, तहसील भादरा, सादुलपुर, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ सीकर, सीकर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, रतलाम व फतेहाबाद चन्द्रावतीगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
कोच संरचना और डिब्बों का विवरण
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
