पूर्वोत्तर रेलवे के शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखंड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जलभराव होने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो रेलसेवाओं के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 28.07.26 से 30.07.26 तक डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ़-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-रंगिया-नलबाड़ी होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रुगढ़ रेलसेवा, जो दिनांक 25.07.2026 से 27.07.26 तक लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर-डिब्रुगढ़ होकर संचालित होगी।

शिमलगुडी यार्ड में जलभराव के कारण किए गए इस मार्ग परिवर्तन के चलते संबंधित तिथियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इन रेलसेवाओं का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

Updated On
Next Story