पूर्वोत्तर रेलवे के शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखंड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य स्थित शिमलगुडी यार्ड में जलभराव होने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो रेलसेवाओं के संचालन मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 25.07.26 से 27.07.26 तक डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ़-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाडा नार्थ-रंगिया-नलबाडी होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रुगढ़ रेलसेवा, जो दिनांक 24.07.2026 तक लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाडा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर-डिब्रुगढ़ होकर संचालित होगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि शिमलगुडी यार्ड में जलभराव के कारण यह व्यवस्था लागू की गई है, जिसके चलते संबंधित तिथियों में इन दोनों रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

Next Story