रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 05 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।


रेलवे प्रशासन का आधिकारिक वक्तव्य

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

"गाडी संख्या 08611/08612, संतरागाछी-अजमेर- संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संतरागाछी से दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) एवं अजमेर से दिनांक 05.03.26 से 02.04.26 तक (05 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।"

विस्तारित संचालन की समय-सारणी

  • संतरागाछी से: दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (कुल 05 ट्रिप)
  • अजमेर से: दिनांक 05.03.26 से 02.04.26 तक (कुल 05 ट्रिप)

महत्वपूर्ण सूचना

नोटः-उक्त रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story