14 जुलाई 2026 को लगभग 11:55 बजे अहमदाबाद मंडल के साबरमती यार्ड में 8 जुलाई से स्टेबल लॉक एक खाली कोच में आग लगने की घटना सामने आई। रेलवे ने इस घटना को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

घटना के दौरान पॉइंट्समैन धर्मवीर मेहता ने कोच से धुंआ जैसी स्थिति देखी और तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा एवं आपातकालीन कार्रवाई शुरू कर दी।

रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया। घटना के समय संबंधित कोच पूरी तरह खाली थे, जिसके कारण किसी भी यात्री पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

रेलवे ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे के अनुसार, इस घटना का रेल संचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा और परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा।

Next Story