दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने साबरमती और मुजफ्फरपुर के बीच अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विशेष किराये पर संचालित होने वाली यह ट्रेन नवंबर 2026 में कुल 4 फेरे लगाएगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में 7, 9, 14 और 16 नवंबर को संचालित होगी।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09473 साबरमती-मुजफ्फरपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल 7 एवं 14 नवंबर, 2026 (शनिवार) को साबरमती से शाम 19:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार को सुबह 04:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, वापसी में ट्रेन संख्या 09474 मुजफ्फरपुर-साबरमती अनारक्षित स्पेशल 9 एवं 16 नवंबर, 2026 (सोमवार) को मुजफ्फरपुर से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन मंगलवार को शाम 17:00 बजे साबरमती पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान ट्रेन कलोल, महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, सूबेदारगंज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर एवं हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी और विशेष किराये पर संचालित की जाएगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story