रेल सेवाओं की समयपालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 15270 साबरमती–मुजफ्फरपुर जन साधारण एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में संशोधन करने का निर्णय लिया है।

संशोधित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 15270 साबरमती–मुजफ्फरपुर जन साधारण एक्सप्रेस अब साबरमती स्टेशन से शाम 17:55 बजे के स्थान पर 17:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह संशोधित समय 4 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।

पश्चिम रेलवे द्वारा जारी इस संशोधन का उद्देश्य रेल सेवाओं की समयपालन व्यवस्था में सुधार करना तथा यात्रियों को अधिक सुव्यवस्थित और समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध कराना है। 4 जुलाई 2026 से इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को संशोधित प्रस्थान समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story