पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अंतर्गत लोकोमोटिव शेड साबरमती में दिनांक 19.05.2026 को अधिकारियों, सुपरवाइजर्स एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यस्थल पर अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव उपायों को लेकर व्यापक व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों, आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों तथा अग्निशमन यंत्रों के सही एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर साबरमती, श्री एस. पी. गुप्ता ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने, आग से बचाव हेतु सदैव सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन क्षमता को भी सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी संबंधी जानकारियों को गंभीरता से ग्रहण किया तथा भविष्य में सुरक्षा मानकों के पालन हेतु अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। यह मॉक ड्रिल कार्यस्थल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपात स्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story