रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती बीजी-जम्मूतवी-साबरमती बीजी एक्सप्रेस रेलसेवा का विस्तार श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा तक करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इस रेलसेवा को साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19223 साबरमती बीजी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा 18 अक्टूबर 2026 से साबरमती बीजी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी के स्थान पर श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा तक संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19224 श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-साबरमती बीजी रेलसेवा 20 अक्टूबर 2026 से जम्मूतवी के स्थान पर श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस बदलाव के तहत रेलसेवा के गंतव्य का विस्तार करने के साथ साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है। 18 अक्टूबर 2026 और 20 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला यह परिवर्तन यात्रियों के लिए रेलसेवा के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव होगा।

Next Story