रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 09435, साबरमती-आसनसोल साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.04.26 व 24.04.26 को (02 ट्रिप) साबरमती से शुक्रवार को 22.55 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 08.30 बजे आगमन व 08.40 बजे प्रस्थान कर रविवार को 13.15 बजे आसनसोल पहुॅचेगी।"

ट्रेन संचालन की विस्तृत समय-सारणी और रूट

इसी प्रकार गाडी संख्या 09436, आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.04.26 व 26.04.26 को (02 ट्रिप) आसनसोल से रविवार को 16.10 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 20.30 बजे आगमन व 20.40 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 07.15 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, प. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा व धनबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोच संरचना और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं

इस रेलसेवा में 18 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे। यह विशेष ट्रेन ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक सुलभ और आरामदायक विकल्प प्रदान करेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story