भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 के लिए CBT-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित यह भर्ती प्रक्रिया देशभर में तकनीकी पदों पर नियुक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में मानी जाती है, जिसमें इस वर्ष कुल 2585 पदों पर भर्ती की जा रही है।


महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ड्राफ्ट वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 18 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 अक्टूबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 12 दिसंबर 2025
  • आवेदन सुधार (Correction) की तिथि: 13 से 22 दिसंबर 2025
  • आवेदन स्थिति जारी होने की तिथि: 12 जनवरी 2026
  • एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि: 10 फरवरी 2026
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 15 फरवरी 2026
  • परीक्षा तिथि: 19, 20 और 25 फरवरी 2026
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि: जल्द घोषित होगी

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जानकारी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सत्यापित करें।


आवेदन शुल्क:

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹500/-
  • एससी / एसटी / ईबीसी / महिला / ट्रांसजेंडर वर्ग: ₹250/-

CBT-1 परीक्षा में शामिल होने पर रिफंड राशि:

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹400/-
  • एससी / एसटी / ईबीसी / महिला / ट्रांसजेंडर वर्ग: ₹250/-

शुल्क भुगतान के माध्यम:

  • क्रेडिट कार्ड
  • डेबिट कार्ड
  • नेट बैंकिंग
  • ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन भुगतान


आयु सीमा की बात करें तो भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के लेवल-6 पे मैट्रिक्स के तहत 29,300 रुपये से 38,400 रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।


RRB JE 2026 चयन प्रक्रिया:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)
  • फाइनल चयन सूची (Final Selection List)


RRB JE Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • RRB JE Admit Card / Hall Ticket 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका RRB JE CBT-1 एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य होगा।


महत्वपूर्ण लिंक:

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story