कपूरथला, 03.02.2026 : श्री पी. के. मिश्रा, महाप्रबंधक, रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला ने दिनांक 03 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से जनभवन, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की ।


उत्पादन इकाइयों पर चर्चा

  • महाप्रबंधक श्री मिश्रा ने महामहिम को रेल की उत्पादन इकाइयों के विषय में विस्तार से जानकारी दी ।





पुस्तक 'रेल्स थ्रू राज' का विमोचन एवं भेंट

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने भारतीय रेलवे के इतिहास पर आधारित अपनी चर्चित पुस्तक "रेल्स थ्रू राज (Rails Through Raj)" की एक प्रति महामहिम राज्यपाल को भेंट की ।

उन्होंने पुस्तक के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि:

  • "यह कृति प्राथमिक ऐतिहासिक स्रोतों पर आधारित है तथा ब्रिटिश काल में भारतीय रेलवे के विकास को तथ्यात्मक विश्लेषण एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करती है।"
  • "यह पुस्तक सामान्य पाठकों के साथ-साथ इतिहास एवं रेलवे विषयक शोधकर्ताओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी होगी।"

महामहिम राज्यपाल द्वारा सराहना एवं प्रति-भेंट

महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने महाप्रबंधक श्री मिश्रा के लेखन कौशल की सराहना की।

इस अवसर पर महामहिम ने अपनी लिखित पुस्तकें भेंट कीं:

  • ‘चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं’
  • ‘वो मुझे हमेशा याद रहेंगे’
Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story